कनिका ने जीते दो स्वर्ण पदक:राज्य की सर्वश्रेष्ठ स्केटर बनीं, राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी प्रतिनिधित्व

हनुमानगढ़ की कनिका ने जयपुर में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रा कनिका को उनके 19 वर्षीय वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया है, जिसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 1 से 7 अक्टूबर तक रावत पब्लिक स्कूल, जयपुर में आयोजित की गई थी। कनिका ने 500+ डी रेस और 3000 मीटर रोड रेस (क्वाड कैटेगरी) दोनों में स्वर्ण पदक हासिल किए। उन्होंने अपने आयु वर्ग की क्वाड कैटेगरी में सर्वाधिक अंक अर्जित कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता मध्य प्रदेश में आयोजित होगी। कनिका की इस सफलता में उनके स्केटिंग कोच सोनू सूर्यवंशी और संजय सूर्यवंशी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। उन्होंने निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनने के बाद मंगलवार को विद्यालय पहुंचने पर कनिका का स्वागत किया गया। स्कूल स्टाफ ने स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *