कन्याओं के विवाह के लिए दी सहायता

दतिया |श्री पीतांबरा पीठ ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को जनवरी माह में आर्थिक रूप से कमजोर जिन कन्याओं की शादी है उन्हें आर्थिक सहायता व उपहार सामग्री का वितरण किया गया। बता दें कि पीठ ट्रस्ट द्वारा लंबे समय से ऐसी कन्याएं जिनके माता पिता नहीं है, आर्थिक रूप से कमजोर है। उनकी शादी के लिए आर्थिक सहायता के साथ सामग्री दी जा रही है। शुक्रवार को तीन कन्याओं का सहायता दी गई। ग्वालियर की प्रीति भार्गव ने सभी कन्याओं का 31 सौ रुपए नगद के साथ एक-एक लंहगा उपहार में दिया, रंजना शर्मा व दीप्ति तिवारी ने भी शॉल व स्वेटर उपहार में दिए। इस अवसर पर मनोज तिवारी, पंचम सिंह, पंकज गुप्ता, देवेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *