कन्या कॉलेज में एनएसएस शिविर में खोले 10 बैंक खाते

भास्कर न्यूज| जैसलमेर मिश्रीलाल सांवल राजकीय कन्या महाविद्यालय में संचालित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का चौथे दिन विभिन्न गतिविधियां हुई। प्राचार्य डॉ. ललित कुमार के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी धनुज गोयल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना रहा। शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में सघन श्रमदान किया। सफाई और कचरा निस्तारण के माध्यम से छात्राओं ने स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ समाज का संदेश दिया। इस गतिविधि से छात्राओं में श्रम की गरिमा और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना सुदृढ़ हुई। द्वितीय सत्र में आईडीबीआई बैंक व एसबीआई बैंक शिव रोड शाखा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित हुआ। बैंक अधिकारियों ने छात्राओं को डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, बीमा योजनाओं और ऋण सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मौके पर ही 10 छात्राओं के जनधन खाते खोले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *