कन्या जन्म पर एक लाख का बॉन्ड:गर्भवती महिलाओं को मुफ्त सोनोग्राफी, स्वास्थ्य केंद्रों पर 3 माह की दवाएं रखने के निर्देश

रेवदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। सीएमएचओ ने मां वाउचर योजना के तहत 12 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को सरकारी और पंजीकृत निजी केंद्रों पर निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा की जानकारी दी। साथ ही लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म पर एक लाख रुपए का सेविंग बॉन्ड देने की घोषणा की, जिसका भुगतान 7 चरणों में किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सभी चिकित्सा संस्थानों को तीन माह का दवा स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए। डॉ. खराड़ी ने कम प्रगति वाले चिकित्सा अधिकारियों को कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने एएनसी रजिस्ट्रेशन बढ़ाने, संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने और नियमित टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने स्पष्ट किया कि सभी स्वास्थ्यकर्मी अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *