कन्या भोजन बहाने नाबालिग की जंगल में जबरन शादी:नीमच में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित की मां ने एसपी से की शिकायत

नीमच के नयागांव चौकी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ‘कन्या भोजन’ के बहाने दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर जंगल में ले जाया गया। आरोप है कि उनमें से एक नाबालिग की एक वयस्क अज्ञात व्यक्ति से जबरन शादी करा दी गई। शनिवार को पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित मां ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पड़ोसन पर कन्या भोज के बहाने शादी कराने का आरोप नयागांव चौकी क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाली सीताबाई बंजारा, पत्नी मुन्ना लाल जाट, उनकी दो नाबालिग बच्चियों को खाना खिलवाने के बहाने ले गई। जंगल में ले जाकर एक नाबालिग बच्ची की एक वयस्क अज्ञात व्यक्ति से जबरन शादी करवा दी गई। जबरन मंगलसूत्र पहनाकर, मांग भरकर फेरे दिलवाए गए बच्चियों ने घर लौटकर मां को बताया कि उनसे जबरन मंगलसूत्र पहनाकर, मांग भरकर फेरे दिलवाए गए। आशंका जताई जा रही है कि यह कृत्य उस व्यक्ति की शादी न होने के कारण टोना-टोटका के तहत किया गया। पीड़ित परिवार ने इस अमानवीय घटना की शिकायत सबसे पहले नयागांव चौकी पुलिस से की थी। हालांकि, उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की और न ही कोई कार्रवाई की। आरोपी महिला पर धमकी देने का भी आरोप पीड़ित मां देवकन्या बाई ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने विपक्षी महिला और अन्य लोगों से इस घटना के बारे में पूछा तो उन्हें धमकियां मिलीं। विनोद बंजारा, संतोष, कान्हा जाट और संजय बंजारा ने कथित तौर पर कहा कि “हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं करेगी।” पुलिस की ओर से कथित तौर पर कोई कार्रवाई न होने पर, पीड़िता ने शनिवार को सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग की। उन्होंने निवेदन किया है कि विपक्षी महिला तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उनकी नाबालिग बच्चियों को न्याय मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *