कन्या शिक्षा परिसर का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण:छात्रावास में रहने वाली छात्राओं से चर्चा कर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली

उमरिया-जिले के बिरसिंहपुर पाली में स्थित कन्या शिक्षा परिसर का गुरुवार को आयुक्त शहडोल संभाग ने औचक निरीक्षण कर अधीक्षक से जानकारी ली है। आयुक्त ने छात्रावासी छात्राओं से नाश्ता, भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण, शिक्षा की व्यवस्था, समाचार पत्रों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान बच्चियों से नाश्ता और भोजन के मीनू के जानकारी ली। विद्यार्थियों से शैक्षणिक गुणवत्ता से संबंधित और क्रिएटिविटी के बारे में भी समझा। आयुक्त ने विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान कहा- वे छात्रावास में रहकर अपने संर्वागीण विकास की तैयारी करें। जिन बच्चों को पेंटिंग, चित्रकारी, खेल सहित अन्य चीजों में रुचि है, उन्हें दबाएं नहीं बल्कि निखारकर सामनें लाएं। छात्रावास अधीक्षक को निर्देश निरीक्षण मे आयुक्त सुरभि गुप्ता ने छात्रावास अधीक्षक को निर्देश दिए कि जो बच्चे कमजोर है, उन्हें अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर विषय ज्ञान दिया जाए। परीक्षा की तैयारी कराई जाए। बच्चों की काउंसिलिंग कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाए। जो बच्चे, चित्रकला, पेंटिंग सहित अन्य में रुचि रखते हैं, उनकी प्रतिभा को निखारनें का काम भी किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *