कन्हैया कुमार के बाउंसर और समर्थकों के बीच झड़प, VIDEO:अररिया में यात्रा को बीच में ही छोड़कर दिल्ली निकले, समर्थक बोले- राहुल गांधी ने बुलाया है

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बिहार में पदयात्रा कर रह रहे हैं। इस यात्रा का नाम ‘पलायन रोको-नौकरी दो’ रखा है। कन्हैया की यात्रा आज अररिया में थी। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता और कन्हैया के बाउंसर आपस में भिड़ गए। समर्थकों और बाउंसरों के बीच मारपीट की वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद कन्हैया यात्रा को बीच में ही छोड़कर निकल गए। यह यात्रा अररिया कॉलेज से शुरू होकर काली मंदिर होते हुए गांधी सेवा आश्रम, कांग्रेस कार्यालय तक जानी थी, लेकिन कन्हैया 1.5KM चलने के बाद इस यात्रा के बीच से ही निकल गए। कन्हैया कुमार ने अपनी यात्रा पश्चिम चंपारण शुरू की है जो कि पटना तक चलेगी। कन्हैया की यात्रा में धक्का-मुक्की की तस्वीरें देखिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर ने बताया कि, राहुल गांधी के फोन आने के बाद मीटिंग के लिए दिल्ली निकले हैं। वहीं NSUI के प्रदेश महासचिव मुमताज सलाम ने बताया कि ‘कन्हैया को अचानक से फोन आ गया था, जिस वजह से उन्हें निकलना पड़ा।’ 27 मार्च को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पलायन रोको नौकरी दो यात्रा के दौरान सहरसा के महिषी पहुंचे थे। उसके बाद वो जिले के बनगांव गए। वहां प्रसिद्ध भगवती स्थान में कन्हैया कुमार ने को भाषण दिया था। 28 मार्च को उस स्थान को धोया गया और गंगाजल से शुद्ध किया गया। नगर पंचायत बनगांव के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित चौधरी की अगुआई में कई युवाओं ने उस जगह को धोकर साफ किया। उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार वहीं हैं, जिन्होंने देश में विवादित बयान दिया था। जो सब को याद है। ———————– ये खबर भी पढ़ें तेजस्वी के CM फेस पर कांग्रेस कन्फ्यूज:प्रदेश प्रभारी अल्लावरु बोले- मीटिंग के बाद सब तय होगा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश ने कहा-तेजस्वी ही नेता बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में तेजस्वी के CM फेस को लेकर कांग्रेस में ही अंदरूनी कलह दिखने लगी है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने मंगलवार को तेजस्वी यादव को महागठबंधन का CM फेस मानने से इनकार कर दिया है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का कहना है, ‘CM फेस तेजस्वी ही होंगे। इसमें कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं है।’ पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *