कपड़ा व्यापारियों से करोड़ों की ठगी:क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियो को मुंबई से गिरफ्तार किया; एक पहले से हिरासत में

इंदौर में रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों से 1 करोड़ 69 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने 2 और आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी यहां पर फरारी काट रहे थे। इस मामले में एक आरोपी किरीट जडेजा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने VR ट्रेडिंग कंपनी ऑनर तारिक खान निवासी मुंबई और PWALLS ओवरसीज लिमिटेड के ऑनर पकंज अग्रवाल को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के अफसरों के मुताबिक मुकेश निवासी इंदौर ने शिकायत की थी कि जुलाई-अगस्त 2024 से 26 मार्च 2025 के बीच ब्रोकर बताकर इंदौर के रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों से संपर्क किया। आरोपियों ने राज्य के बाहर स्थित विभिन्न फर्मों से बड़े ऑर्डर दिलाने, 30-45 दिनों में भुगतान कराने की बात की। इसके बाद कई लोगों को विश्वास में लेकर करीब 1 करोड़ 69 लाख की धोखाधड़ी की। इन व्यापारियों ने ब्रोकर बनकर गुड बॉय, दीप दर्शन ट्रेडर्स, अद्विक क्रिएशन, बालाजी अपैरल्स, हेमन्त गार्मेंट्स, नाइस मेन गार्मेंट्स, अरिहंत कलेक्शन, रितिक फैशन, सॉफ्टवेयर, वंदना क्रिएशन, आर.आर. रेडीमेड, शिवकृपा रेडीमेड, कनिष्का स्टिचिंग सेंटर, किड्स पावर, मेपल ट्राउजर, स्टार बाय सहित अन्य रेडीमेड व्यापारियों कपड़ा लेकर VR ट्रेडिंग, साई इम्पेक्स, हर्षा ट्रेडर्स, रॉयल क्रिएशन, V.A. टेक्सटाइल, राशि कलेक्शन, PWALLS ओवरसीज लिमिटेड, शिवशक्ति इंडस्ट्रीज, जुबिया टेक्सटाइल, फेब्रिक वर्ल्ड, खुशबू एंटरप्राइजेज आदि बाहरी फर्मों को भिजवाया था। आरोपियों से क्राइम ब्रांच की टीम अभी पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *