भास्कर न्यूज | अमृतसर दुर्गा मार्केट कपड़ा व्यापारी संगठन ने कहा कि वह आज देश के साथ खड़े हैं, देश के सम्मान की बात है। आज हमारा मुल्क सुरक्षित है तो वह है। इसलिए उनका संगठन सरकार की हर तरह से मदद करने के लिए तैयार है। देश की आर्मी की हर तरह की मदद उनकी ओर से की जाएगी। वह शारीरिक और आर्थिक रूप से आर्मी के साथ है। गौरतलब है कि शहर में दुर्गा मार्केट कपड़ा व्यापारी संगठन सोमवार बाजार में 34 व्यापारियों का संगठन है। हर साल यहां के व्यापारी 35 से 40 करोड रुपए का कारोबार करते हैं। बीते दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले से यहां पूरे विश्व ने पाकिस्तान मैं पनप रहे आतंक की निंदा की। जिस कारण पूरे देश के लोगों में पाकिस्तान में पनप रहे आतंक के खिलाफ गुस्सा है। ऐसे में युद्ध के हालात दोनों मुल्कों में बने हैं। देश के लोग भी पहलगाम में आतंकी हमले के बाद, उन्होंने निर्दोष लोगों के लिए भारत सरकार को आगे होकर इसका बदला लेने के लिए कहा जा रहा है। वहीं भारत सरकार की ओर से बीते दिन मंगलवार रात और बुधवार की सुबह पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की। जिस देश में लोगों में अब हालात ऐसे हो गए है, कारण देश के व्यापारी भी कह रहे हैं कि अगर पाकिस्तान ने आगे से कोई कार्रवाई की अगर युद्ध हुआ तो वह आर्मी के साथ कंधा से कंधा मिलकर सरहद पर जाने से नहीं घबराएंगे। ऐसे समय में वह सरकार के साथ हैं। संगठन के प्रधान विपिन कुमार महाजन ने कहा कि पहलगाम हुए आतंकी हमले के बाद बाहर से आने वाले व्यापारियों ने यहां व्यापार करना कम कर दिया है। हर कोई युद्ध के डर से पैसा खर्च करने से कतरा रहा है। जिस कारण उनके यहां ना मंत्र ग्राहक ही पहुंच रहे हैं। कोई बात नहीं चाहे आज काम प्रभावित है लेकिन कभी तो चलेगा। अभी हम सब देश के साथ हैं। कपड़ा व्यापारी कपिल चिब ने कहा कि देश में हुए आतंकी हमले के बाद चाहे व्यापारियों ने कामकाज करना कम कर दिया है उनका काम काफी प्रभावित हुआ है, लेकिन हर घर में उतार-चढ़ाव होता रहता है। सुबह से शाम तक दुकान सजाकर बैठते हैं लेकिन व्यापारी माल खरीदने कम पहुंचते हैं।


