कपासन की ड्रीम इलेवन ने जीती केपीएल प्रतियोगिता:प्लेबॉय टीम को 58 रन से हराया, करन सिंह रहे बेस्ट बल्लेबाज

कपासन में क्रिकेट प्रतियोगिता केपीएल का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मैच में ड्रीम इलेवन ने प्लेबॉय टीम को 58 रन से मैच हरा दिया और प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता की विजेता और उप विजेता टीम को नगदी और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता रविवार शाम को विधायक अर्जुनलाल जीनगर के मुख्य आतिथ्य में समारोह पूर्वक संपन्न हुई। आयोजक सदस्य मनीष बारेगामा ने बताया कि रविवार को फाइनल मैच ड्रीम इलेवन और प्लेबॉय टीमों के बीच खेला गया। जिसमें ड्रीम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट होकर 203 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज करन सिंह ने 49 बॉल पर 95 रन बनाए। स्कोर का पीछा करते हुए प्लेबॉय की टीम 18.4 ओवर में 145 रन ही बना सकी और टीम ऑल आउट हो गई। ऐसे में ड्रीम इलेवन ने 58 रन से मैच के साथ प्रतियोगिता जीत ली। बेस्ट बल्लेबाज करन सिंह रहे और बेस्ट बॉलर सवाई चौधरी रहे। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपए नगद के साथ ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 50 हजार नगद के साथ ट्रॉफी दी गई। प्रतियोगिता की अध्यक्षता नपा अध्यक्ष मंजुदेवी सोनी ने की। जीएसएस अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर, नपा उपाध्यक्ष ऐजाज अली, पार्षद अशोक विजयवर्गीय, सुनीता शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राधेश्याम वैष्णव, आशीष सोनी अतिथि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *