कपिल बने किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष

रामानुजनगर | भाजपा किसान मोर्चा की नवगठित प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। कपिल देव पांडेय को सूरजपुर जिले का भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आशुतोष दुबे को किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने संगठन के इस निर्णय का स्वागत किया। आलोक सिंह ठाकुर व भाजपा प्रदेश संगठन नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। कपिल देव पांडेय और आशुतोष दुबे ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *