कपिल शर्मा ‘कैप्स कैफे’फायरिंग का केस:गैंगस्टर बन्धु मान लुधियाना में भी कर चुका गोलीबारी,पूर्व पार्षद के घर किया था हमला

लुधियाना-दिल्ली पुलिस ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट ‘कैप्स कैफे’ पर 7 अगस्त को हुई फायरिंग के मामले में मुख्य साजिशकर्ता बन्धु मान सेखों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बन्धु मान सिंह सेखों (28) गोल्डी ढिल्लों गैंग के लिए भारत और कनाडा में काम करता था। उसे 25 नवंबर को लुधियाना में एक ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चीन में बनी एक सेमी-ऑटोमैटिक PX-3 पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। 2019 में की थी लुधियाना में फायरिंग यहां बता दें कि बन्धु मान ने लुधियाना में भी 2019 में पंजाब माता नगर जवद्दी कलां में कांग्रेस के पूर्व पार्षद सतविंदर सिंह के घर के बाहर अपने साथियों सहित कई राउंड फायरिंग की थी। उस समय पुरानी रंजिश को हमले का कारण बताया गया था। बन्धु मान से संबंध उस समय अमनदीप सिंह उर्फ ​​आसा निवासी जवद्दी कलां के साथ थे। बन्धु मान को दुगरी इलाके से काबू किया है। वह कनाडा से कुछ महीने पहले ही आया है। बन्धु ने शूटर्स को हथियार, लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया करवाए दिल्ली के DCP संजीव कुमार यादव ने बताया था कि सेखों शूटर्स को हथियार, लॉजिस्टिक सपोर्ट और रणनीतिक मदद मुहैया कराता था। उन्होंने बताया कि विदेशी गैंगस्टरों ने फिरौती और उगाही के लिए इस साल जुलाई से अब तक तीन बार (10 जुलाई, 7 अगस्त और 16 अक्टूबर) रेस्टोरेंट पर फायरिंग करवाई। 23 अगस्त को कनाडा से भागा था सेखों
पुलिस के अनुसार सेखों 23 अगस्त को कनाडा से भाग गया था, क्योंकि सरे पुलिस ने उसके कई साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि वह लुधियाना में छिपा हुआ है। पुलिस ने निगरानी रखी और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार से पिस्टल बरामद हुई। एम्प्लॉयर-स्पॉन्सर्ड वीजा पर गया था कनाडा
जांच में पता चला है कि सेखों सितंबर 2023 में एम्प्लॉयर-स्पॉन्सर्ड वीजा पर कनाडा गया था और ब्राम्पटन में रह रहा था। वहां वह एक फार्मास्युटिकल कंपनी में सुपरवाइजरी ऑफिसर के तौर पर काम कर रहा था, जहां वह ढिल्लों के साथियों के संपर्क में आया और धीरे-धीरे गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया। पुलिस ने बताया था कि सेखों पहले हैरी चाठा गैंग से भी जुड़ा था, जिसका सरगना अब पाकिस्तान की ISI के साथ काम कर रहा है और कनाडा और अमेरिका में भारतीयों से उगाही करने का आरोपी है। सेखों पर कनाडा में साजिश, प्रतिबंधित हथियार रखने और अपराध से प्राप्त संपत्ति रखने जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले मनदीप सिंह और दलविंदर कुमार नाम के दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से आठ विदेशी पिस्टल बरामद हुई थीं। पूछताछ में उन्होंने बताया था कि एक हथियार सेखों को दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *