कपूरथला की जेल से 13 मोबाइल बरामद:चलाया गया सर्च ऑपरेशन, 10 हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज

पंजाब में कपूरथला की मॉडर्न जेल में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान जेल प्रबंधन को अलग-अलग बैरकों से 13 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जिन्हें कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 10 हवालातियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट सुरिंदरपाल ने बताया कि वह सीआरपीएफ टीम के साथ जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को प्रभजोत सिंह निवासी गांव भागो अराइयां के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि, हवालाती गुरबचन सिंह उर्फ राजू निवासी गांव रायपुर अराइयां के कब्जे से 2 मोबाइल फोन बरामद हुए। हवालाती मान सिंह निवासी गांव भट्‌टी अमृतसर के कब्जे से 2 मोबाइल फोन बरामद हुए। हवालाती भवजोत सिंह निवासी गांव डोगरी जालंधर के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इन हवालातियों के पास से भी बरामद हुए मोबाइल इसके अलावा, हवालाती बलजीत सिंह निवासी मोहल्ला संतोषपुरा जालंधर के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जबकि एक मोबाइल फोन व दो बैटरियों लावारिस हालत में बरामद हुई। हवालाती नवजोत वाली वासी रविदास नगर जालंधर के कब्जे से एक मोबाइल फोन, सिम समेत बैटरी बरामद हुआ। शुभम सत्यावान उर्फ नपाली वासी न्यू दशमेश नगर जालंधर के कब्जे से 2 मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके अलावा हवालाती दिनेश सिंह वासी गांव कोट हिरदेराम अमृतसर व हवालाती करनबीर सिंह उर्फ करन निवासी गांव भूरेवाल के कब्जे से 2 मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने सभी मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात समेत 10 हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *