कपूरथला जेल में 2 कैदियों से मिले मोबाइल:नशीला पदार्थ भी बरामद; सहायक सुपरिटेंडेंट ने ली वार्डों की तलाशी

कपूरथला मॉडर्न जेल में चेकिंग अभियान के दौरान जेल प्रशासन को दो मोबाइल और 46 ग्राम नशीला पदार्थ मिला। जेल प्रशासन ने सभी प्रतिबंधित सामान को कब्जे में लेकर थाना कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट किरपाल सिंह के नेतृत्व में की गई तलाशी में वार्ड नंबर-6 के कमरा नंबर-4 से कैदी दर्शन सिंह के पास से मोबाइल, सिम और बैटरी बरामद हुई। दर्शन सिंह अमृतसर के गांव रांगड़ का रहने वाला है। वहीं वार्ड नंबर-2 के कमरा नंबर-2 के बाथरूम से एक मोबाइल मिला। इसके साथ सिम, बैटरी और 41 ग्राम नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ। ये सामान लावारिस हालत में मिला। इसी वार्ड के कमरा नंबर-7 में बंद कैदी लवप्रीत सिंह उर्फ लवली के पास से एक मोमी लिफाफा मिला। लवप्रीत गांव सैचां का रहने वाला है। लिफाफे में से 5 ग्राम नशीला पदार्थ निकला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *