कपूरथला जेल से मिला तंबाकू:4 मोबाइल और 2 सिम बरामद; CRPF और जेल प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

कपूरथला मॉडर्न जेल में सीआरपीएफ टीम के साथ चलाए गए तलाशी अभियान में प्रतिबंधित सामान बरामद हुआ है। जेल प्रबंधन को विभिन्न बैरकों से 4 फोन, ईयर फोन, 2 सिम और 112 ग्राम तंबाकू मिला है। एक मोबाइल फोन और ईयर फोन वार्ड नंबर 9 के कमरा नंबर 8 के बाहर से लावारिस हालत में बरामद हुआ। हवालाती प्रदीप कुमार उर्फ संदीप से 2 सिम और 112 ग्राम तंबाकू जब्त किया गया। तीन अन्य हवालातियों से भी मोबाइल फोन बरामद हुए। इनमें प्रगट सिंह उर्फ दातर, साहिल और मंगल सिंह शामिल हैं। जेल प्रशासन ने सभी प्रतिबंधित सामान को अपने कब्जे में ले लिया है। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट किरपाल सिंह और हरजिंदर सिंह ने इस कार्रवाई की जानकारी थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने 5 हवालातियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *