कपूरथला पुलिस का नशा मुक्ति अभियान शुरू:पहले दिन 10 गांवों में कार्यक्रम, लोगों को जागरूकता सामग्री भी बांटी जाएगी

पंजाब के कपूरथला जिले में 16 मई से नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पहले दिन जिले के 10 गांवों में कार्यक्रम होंगे। इनमें आलमगीर, बनवालीपुर, काला संघिया, लाटियांवाल, भौर, हैबतपुर, बुटाला, अमरीक नगरी, भुला राई और बीर पुध शामिल हैं। गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलाएंगे डीसी अमित कुमार पांचाल के अनुसार विभिन्न विभागों के अधिकारी और नशा मुक्ति मोर्चा के संयोजक गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलाएंगे। हर गांव में ग्राम सभा बुलाई जाएगी। जिला सुरक्षा समितियां ग्रामीणों को इस अभियान से जोड़ेंगी। स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग और सहकारिता विभाग के विशेषज्ञ लोगों को नशे के नुकसान के बारे में बताएंगे। लोगों को नशे से मुक्त कराना उद्देश्य हर विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में रोजाना जागरूकता कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में जागरूकता सामग्री भी बांटी जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे के शिकार लोगों को मुक्त कराना है। इसके लिए उचित उपचार, परामर्श और व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीसी पांचाल ने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *