कपूरथला जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ भुलत्थ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई सुखदेव सिंह अपनी टीम के साथ गांव भगवान खैराबाद बस अड्डे से गांव बोपराय की ओर जा रहे थे। पीर बाबा की जगह के पास एक व्यक्ति को पैदल आते देख पुलिस को शक हुआ। आरोपी के पास से हेरोइन बरामद इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान तलवंडी झंडेर, थाना करतारपुर के रहने वाला लखविंदर सिंह उर्फ निक्का के रूप में हुई है। पुलिस ने लखविंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


