कपूरथला भुलत्थ पंचायत ईओ पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप:चार्जशीट जारी, विधायक खैहरा ने की शिकायत, बोले- सरकारी पद पर रहते हुए प्रचार किया

कपूरथला की भुलत्थ नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) रणदीप सिंह वड़ैच के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की गई है। स्थानीय निकाय विभाग ने चुनाव आयोग की सिफारिश पर उनके खिलाफ चार्जशीट जारी की है। भुलत्थ के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने 17 जून को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कुछ फोटो और सबूतों के साथ आरोप लगाया गया था कि ईओ ने सरकारी पद पर रहते हुए लुधियाना में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया। चुनाव आयोग ने 18 जून को स्थानीय निकाय विभाग को पत्र लिखा। आयोग ने कहा कि अधिकारी ने पंजाब सरकार के नियम 5 के तहत सिविल सेवक आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई। स्थानीय निकाय विभाग ने 23 जून को चुनाव आयोग को सूचित किया कि ईओ के खिलाफ पंजाब सिविल सेवाएं नियम, 1970 के नियम 8 के तहत चार्जशीट जारी कर दी गई है। इस मामले में ईओ रणदीप सिंह का कहना है कि वह अपना काम पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से करते हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी भी विभागीय जांच का सामना करने को तैयार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *