कपूरथला में अवैध शराब का भंडाफोड़:720 लीटर लाहन समेत भारी मात्रा में शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव जार्जपुर में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने 720 लीटर लाहन, 49 बोतल अवैध शराब और 51 हजार एमएल अवैध शराब बरामद की। साथ ही शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रम और भट्ठी भी जब्त की गई। साथी मौके से फरार जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें से साहबी पुत्र मोहन लाल, अमरजीत सिंह पुत्र जंग सिंह और केशा पुत्र कश्मीरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिंदरपाल सिंह पुत्र दरशु, सत्तू उर्फ सतपाल सिंह पुत्र दरशु, बलबीर सिंह उर्फ बीरा पुत्र मुंशी और जीत सिंह पुत्र दरशु मौके से फरार हो गए। अवैध शराब मौके पर की नष्ट एसएचओ सोनम दीप कौर ने बताया कि फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर जतिंदरपाल सिंह ने कहा कि बरामद की गई अवैध शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। कपूरथला आबकारी अधिकारी सुखजीत सिंह चहल के अनुसार, यह कार्रवाई विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई। टीम ने करीब 10 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इंस्पेक्टर जतिंदरपाल सिंह और सिमरनप्रीत सिंह ने एसएचओ सोनम दीप कौर की टीम के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *