कपूरथला में आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत:हेरोइन-नशीली गोलियों समेत पकड़ा था; अचानक तबीयत बिगड़ी, परिजनों को दिखाई CCTV फुटेज

कपूरथला के सदर थाना पुलिस की हिरासत में एक एनडीपीएस आरोपी की मौत हो गई। मंगलवार सुबह 3:30 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 30 मार्च को भुलाना चौकी पुलिस ने विनोद कुमार को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 5.89 ग्राम हेरोइन और 25 नशीली गोलियां बरामद हुई थीं। थाना सदर में FIR नंबर 70 दर्ज की गई। 31 मार्च को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला था। मृतक के परिवार को दिखाई CCTV फुटेज डीएसपी सब डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि मामले की न्यायिक जांच की जा रही है। मृतक के परिवार को सदर थाने में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी दिखाई गई है। JMIC भावना भारती की देखरेख में डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *