पंजाब के कपूरथला में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। कनाडा भेजने का झांसा देकर तीन ट्रैवल एजेंटों ने एक युवक से 23.21 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले कई लोगों को भेज चुके विदेश गांव सुखानी के रहने वाले पीड़ित गुरविंदर सिंह भट्टी ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात जालंधर के गांव चक्क साबू फिलौर के दविंदर सिंह और बलकार सिंह तथा फिरोजपुर के गांव बुट्टर के मेहताब सिंह से हुई। इन तीनों ने दावा किया कि वे कई लोगों को पहले ही विदेश भेज चुके हैं और उसे भी कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस गुरविंदर की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उससे कुल 23.21 लाख रुपए ले लिए, लेकिन न तो उसे कनाडा भेजा और न ही पैसे वापस किए। थाना सदर पुलिस ने तीनों आरोपी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


