कपूरथला में कुत्ते को खुला छोड़ने पर पड़ोसियों में झगड़ा:5 लोग घायल, स्कूटी पर जा रहा था परिवार, कुत्ता पीछे भागा, नीचे गिरे

कपूरथला के मोहल्ला सीनपुरा में कुत्ते को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना रात करीब 11 बजे की है। सचिन कुमार अपनी पत्नी मनीषा और 3 वर्षीय बेटे के साथ स्कूटी पर बाजार से लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही पड़ोसियों का खुला छोड़ा हुआ कुत्ता उनके पीछे भागा। इससे सचिन का स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। वह दीवार से टकराने से बाल-बाल बचे। सचिन जब पड़ोसियों से कुत्ते को बांधकर रखने की बात करने गए, तो विवाद शुरू हो गया। पड़ोसियों ने सचिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर सचिन का भाई साहिल और उसकी पत्नी मुस्कान मदद के लिए आए। इस पर दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चले। झगड़े में साहिल, मुस्कान और दूसरे पक्ष से सोनू, उसके चाचा जसबीर सिंह और ताई सुखविंदर कौर घायल हुए। साहिल के अनुसार, इस कुत्ते ने पहले भी मोहल्ले के कई लोगों और बच्चों को काटा है। अचानक कुत्ता घर से बाहर निकला
मोहल्ला निवासी कई बार कुत्ते को बांधकर रखने की बात कह चुके हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं मानते। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। थाना सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, घायल सोनू ने बताया कि वह अपना कुत्ता हमेशा बांध कर रखते है। रविवार रात अचानक उनका कुत्ता घर से बाहर निकल गया। उनके कुत्ते ने सचिन कुमार व उसके परिवार के किसी भी सदस्य को काटा तक नहीं था। फिर भी सचिन कुमार उनके घर आकर गाली गलौज करने लगा। जब उसे गाली गलौज करने से रोका तो वह मारपीट करने लगे। किसी तरह उसे समझा बुझा कर वापिस घर भेज दिया। मगर कुछ देर बाद सचिन कुमार अपने भाई साहिल व अन्य साथियों को साथ लेकर घर के बाहर आया और गेट पर लात मारने लगे। जब चाचा जसबीर सिंह ने गेट खोल कर उन्हें रोकना चाहा तो सभी ने चाचा पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुन कर जब मैं व ताई सुखविंदर कौर चाचा को बचाने के लिए गए तो हमलावरों ने उन पर ईंटों से पथराव करना शुरू कर दिया। इ स कारण वह तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर सभी हमलावर मौके से भाग निकले। सभी घायलों का इलाज सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। एमएलआर थाना सिटी पुलिस को भेज दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *