कपूरथला में खेत से मिला युवक का शव:दो दिन पहले घर से निकला, लहूलुहान हालत में थी डेडबॉडी, पुलिस कर रही जांच

कपूरथला के गांव बागड़िया में देर शाम गन्ने के खेत से एक 19 वर्षीय युवक का शव मिला है। युवक पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता था। सूचना मिलने पर थाना भुलत्थ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक की पहचान गांव अकाला निवासी अंश के रूप में की है। थाना प्रभारी (SHO) रणजीत सिंह ने इस बात की पुष्टि की। दो दिन पहले घर से निकला था युवक अंश के परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंश दो दिन पहले घर से कहीं गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने कई जगह उसकी तलाश की, पर वह नहीं मिला। SHO रणजीत सिंह ने बताया कि शव लहूलुहान हालत में मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है, जिसके बाद आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *