कपूरथला में गोली लगने से डाक्टर की मौत:चोरों के साथ हुई हाथापाई, गाड़ी की टक्कर से चोर मरा, शटर तोड़ रहे थे युवक

पंजाब में कपूरथला के सब डिवीजन सुलतानपुर लोधी के गांव भानोलंगा में देर रात एक क्लिनिक पर चोरी करने आए चोर और मालिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने हो गई। बताया जा रहा है कि CCTV में चोरों को देख मालिक अपने बेटे सहित चोरों को पकड़ने के लिए दुकान पर पहुंचा था। दोनों के बीच झड़प में एक डाक्टर की गोली लगने से मौत हो गई है। वहीं भाग रहे चोर की एक वाहन से टक्कर होने से मौत हुई है। मोठांवाला चौकी इंचार्ज सरबजीत सिंह ने करते हुए बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक चोर की पहचान नहीं हुई है। क्लिनिक में चोरी से परेशान थे डाक्टर गांव भानोलंगा में स्थित चरण मेडिकल स्टोर एवं क्लिनिक पर कई बार चोरी होने से क्लिनिक संचालक डॉ. गुरचरण सिंह परेशान थे। इसीलिए उन्होंने क्लिनिक में सीसीटीवी कैमेरे लगवा दिए थे। देर रात उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि उनकी दुकान में दो संदिग्ध युवक क्लिनिक का शटर तोड़ रहे थे। तभी डॉ. गुरचरण सिंह अपने बेटे के साथ चोरों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे। अज्ञात वाहन से टकराया चोर बताया जा रहा है कि इसी दौरान चोरों और डाक्टर के बीच हाथापाई हुई। जिसमें उनकी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से एक फायर हो गया, जिससे डॉ. गुरचरण सिंह सिंह को गोली लग गई और उनकी मौत हो गई। वहीं एक चोर भागने लगा तो किसी अज्ञात वाहन से चोर की टक्कर हो गई और उसकी भी मौत हो गई। मोठांवाला चौकी इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *