कपूरथला में तलवार से हमले का VIDEO:जूते पहनकर आने से रोका था, 6 लोगों ने युवक पर किया हमला

कपूरथला में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री संत घाट साहिब से निकाले गए नगर कीर्तन के दौरान तलवार चली है। चौक चेलियां के पास गतका प्रदर्शन कर रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों और तलवार से हमला कर दिया। घटना सुल्तानपुर लोधी की है और मीरी पीरी गतका अखाड़े के सदस्य सुमित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसकी पुष्टि एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने की है। गतका अखाड़े के प्रबंधकों के अनुसार, सुमित सिंह ने कुछ युवकों से जूते पहनकर नगर कीर्तन में शामिल न होने की विनती की थी। इस पर आरोपी युवक गाली-गलौज करने लगे और फिर सुमित पर हमला कर दिया। हमले के दौरान उनके केसों और दाढ़ी की भी बेअदबी की गई। यह नगर कीर्तन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादे, माता गुजर कौर जी और चमकौर, सरहिंद व फतेहगढ़ साहिब के शहीदों की याद में निकाला गया था। आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया
दूसरे पक्ष के रोहन हंस ने कहा कि मैं बाजार सामान खरीदने गया था। वहां मौजूद एक सिख युवक ने कहा कि तुम्हे बहुत जल्दी है। बाइक साइड में लगाओ। तब मैंने उनसे कहा कि प्यार से बात करो। लेकिन वह मुझे गालियां देने लगा और बाद में उसके अन्य साथियों ने मुझ पर हमला कर दिया। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। दूसरी तरफ सुल्तानपुर लोधी थाना के SHO हरगुरदेव सिंह ने बताया कि घायल सुमित सिंह के बयान के आधार पर आरोपी रोबिन हंस, रॉबिन लाहोरिया तथा रोहन लहरिया के साथ-साथ 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *