कपूरथला में ताला टूटा तोड़कर घर में चोरी:परिवार गया था अस्पताल, गहने और कैश ले गए चोर

कपूरथला में दिनदहाड़े घर से चोरी की वारदात सामने आई है। घटना सुरखपुर गांव की है। घर के मालिक जगमित्र सिंह अपनी पत्नी और मां के साथ बेटियों को टीका लगवाने अस्पताल गए थे। इस दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। मामले में आज शिकायत दर्ज हुई है। जगमित्र सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल को सुबह 11:20 बजे वह घर में ताला लगाकर परिवार के साथ मधू गुप्ता अस्पताल गए थे। शाम 4 बजे जब वह घर लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ था। चोर 30 हजार रुपए की नगदी, एक मोबाइल फोन, परफ्यूम और इयरफोन लेकर फरार हो गए थे। जांच में पता चला कि यह चोरी गांव घणिएके के करनबीर सिंह उर्फ पंजाब ने एक साथी के साथ मिलकर की है। पीड़ित की शिकायत पर थाना फत्तूढींगा पुलिस ने करनबीर सिंह और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *