कपूरथला में तीन लुटेरे गिरफ्तार:धूप सेक रही महिला से सोने की चेन लूटी, टाय गन से धमकाया, खरीदी बाइक

पंजाब में कपूरथला की फगवाड़ा पुलिस ने हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले 3 बदमाशों को पिस्टल व दातर सहित गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का माल बरामद किया है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि 22 दिसंबर को राजा गार्डन कॉलोनी में एक महिला हरजीत कौर पत्नी हरेंद्र सिंह अपनी पड़ोसन के साथ घर के बाहर जब धूप सेक रही थी। इसी दौरान बाइक सवार लड़के उन्हें दातर दिखा कर सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। बलाचौर के रहने वाले हैं दो आरोपी एसपी भट्टी ने बताया कि लूट की इस वारदात को हल करने के लिए DSP भारत भूषण के नेतृत्व में थाना सतनामपुरा SHO हरदीप सिंह, CIA इंचार्ज बिसमिन सिंह सहित पुलिस टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीम ने लूट की इस वारदात का खुलासा करते हुए आरोपियों को शहीद भगत सिंह नगर नवांशहर के बलाचौर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मधुर मग्गू उर्फ नन्नू , गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरव दोनों निवासी बलाचौर जिला शहीद भगत सिंह नगर तथा अफताब उर्फ सौरभ निवासी मोहल्ला लाल पैलेस फगवाड़ा के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम से खरीदी एक स्प्लेंडर बाइक, एक दातर, 32 बोर की एक पिस्टल, दो खिलौना पिस्टल, एक खंडा, फगवाड़ा से लूटी गई एक सोने की चेन तथा सोने की बालियां बरामद की हैं। होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर में कर चुके वारदात एसपी भट्टी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने जिला होशियारपुर और जिला शहीद भगत सिंह नगर में पहले भी वारदात की हैं और उनके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में लूटपाट व NDPS के केस दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी नवांशहर, थाना आरपीएफ फगवाड़ा, डिवीजन नंबर 7 जालंधर, थाना रामा मंडी जालंधर, थाना कैंट जालंधर व थाना डिवीजन नंबर 5 जालंधर में विभिन्न केस दर्ज हैं तथा फगवाड़ा में वारदात करने से कुछ दिन पूर्व ही वे जमानत पर जेल से बाहर आए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *