कपूरथला में तोड़ा ATM, कैश निकालने की कोशिश:भनक पाकर पहुंची PCR, बदमाश काबू, लोहे की रॉड-किरपान ​​​​बरामद

कपूरथला में एटीएम को तोड़कर लूटने की कोशिश की गई है। बदमाश एटीएम को तोड़ने के बाद रुपए निकाल ही रहा था कि PCR की नाइट टीम ने मौके पर पहुंच गई और बदमाश को काबू कर लिया। टीम ने सिटी थाना -2 अर्बन स्टेट पुलिस को सौंप दिया है। PCR टीम के नाइट इंचार्ज रंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी से एक किरपान लोहे की रॉड और एक इ-रिक्शा भी बरामद किया है। वह सुबह लगभग 3:30 बजे शहर में लगे एटीएम की जांच करते हुए गश्त पर थे। इसी दौरान जब वह रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम के पास पहुंचे तो उसका शटर खुला था और ताला टूटा हुआ था। जब अंदर देखा तो वहां एक युवक एटीएम तोड़ चुका था और पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था। आरोपी को तुरंत काबू कर सिटी थाना -2 अर्बन स्टेट पुलिस को सौंप दिया गया। काबू किए आरोपी की पहचान लक्खा सिंह निवासी डेरा जग्गू शाह के तौर पर हुई है। उसके पास से एक ई-रिक्शा जिस पर वह आया था, ई-रिक्शा के अलावा एक किरपान और एक लोहे की रॉड बरामद की है। जिससे उसने एटीएम और शटर का ताला तोड़ा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *