कपूरथला में दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला:पति समेत ससुराल वालों पर केस, 8 साल से महिला को कर रहे प्रताड़ित

कपूरथला में महिला ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, जेठ और सास-ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महिला को साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता गुरविंदर कौर की शादी करीब 8 साल पहले गांव धालीवाल बेट के सुलक्खन सिंह से हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। मायके वालों ने ससुराल पक्ष को समझाने की कोशिश की जब पीड़िता ने अतिरिक्त दहेज लाने से मना किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। उसने अपने मायके वालों को इस बारे में बताया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष को समझाने की कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने अपना व्यवहार नहीं बदला और अंत में पीड़िता को घर से निकाल दिया। जांच में मिले सभी आरोप सही थाना फत्तूढींगा की एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि जांच में सभी आरोप सही पाए गए हैं। पुलिस ने पति सुलक्खन सिंह, जेठ मनप्रीत सिंह, ससुर दलबीर सिंह और सास हरबंस कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *