कपूरथला में दुकान का ताला तोड़कर चोरी:सामान-कैश गायब, सुबह सामान बिखरा मिला

कपूरथला में बीती रात चोरों ने एक दुकान से 80 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया। जिसमें तांबे और पीतल का सामान के साथ कैश भी चोर चुरा कर ले गए है। घटना सब डिवीजन फगवाड़ा के गांव चाचोकी की है। बग्गा वेल्डिंग वर्क्स के मालिक राम पाल बग्गा ने बताया कि चाचोकी में जीटी रोड पर स्थित उनकी दुकान के ताले तोड़ कर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात में चोर वेल्डिंग सेट की तांबे की कुआईल, दो पीतल की गेज, एक गैस कटर, एक मोटर, वेल्डिंग लीड के अलावा अन्य पीतल और तांबे का सामान के साथ 4500 रुपए नकद चुरा कर ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *