कपूरथला में दो कारों की टक्कर:बुजुर्ग दंपती की मौत, तीन बच्चों समेत 10 लोग घायल

होशियारपुर रोड में दो कारों में आमने-सामने की टक्कर में एक बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। हादसे में 10 अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना देर रात खाटी गांव के पास की है। पुलिस के अनुसार जगजीतपुर गांव के रहने वाले एक परिवार के 7 सदस्य फगवाड़ा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान होशियारपुर की तरफ से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी कार में सलारपुर गांव के 6 लोग सवार थे, जो भाम से फगवाड़ा जा रहे थे। हादसे में जगजीतपुर निवासी 80 वर्षीय मुख्तियार सिंह और उनकी पत्नी धर्म कौर की मौके पर ही मौत हो गई। उनके बेटे सुखविंदर सिंह, उनकी पत्नी और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी कार में सवार सलारपुर निवासी मोहन लाल, उनके बेटे बिंदर लोई, पत्नी रानी, बेटी वरखा और ममता भी गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *