कपूरथला में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, सप्लाई करने जा रहे थे, पुलिस को देख घबराए

कपूरथला जिले की पुलिस ने आज दो अलग-अलग कार्रवाई में नशा तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। थाना सदर और थाना सुभानपुर पुलिस ने एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 57 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। थाना सदर के एसएचओ कंवरजीत सिंह के मुताबिक, इंस्पेक्टर जसवीर सिंह की टीम ने गांव माधोझंडा, सैदोवाल, मंगा रोड चौरस्ते पर गश्त के दौरान एक युवक को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम रजिंदर सिंह उर्फ जिंदू निवासी गांव तोगांवाल बताया। तलाशी में उसके पास से 7 ग्राम हेरोइन मिली। थाना सुभानपुर के एसएचओ अमनदीप कुमार ने बताया कि एएसआई सुखविंदर कुमार की टीम ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध महिला को पकड़ा। महिला ने अपना नाम हरप्रीत कौर उर्फ हैप्पी निवासी गांव हमीरा बताया। उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *