कपूरथला में आज पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। सब डिवीजन भुलत्थ के थाना ढिलवां और थाना बेगोवाल पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तस्करों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 500 ग्राम हेरोइन और 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। दोनों मामलों में अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए तस्करों से सप्लाई चैन के बारे में पूछताछ जारी है।थाना ढिलवां पुलिस के एएसआई लखविंदर और एएसआई परमजीत सिंह ने टीम के साथ देर रात हाईटेक नाका ढिलवां पर वाहनों की जांच की। सीट के नीचे हेरोइन छिपाई
इस दौरान अमृतसर की तरफ से आ रही प्लेटिना बाइक (PB-02-EF-0774) को रोका गया। बाइक पर सवार दो युवकों में से पीछे बैठा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने बाइक ड्राइवर को पकड़ लिया, जो अजनाला अमृतसर का रहने वाला है। फरार हुए आरोपी की पहचान महिगा सिंह उर्फ गांधी के रूप में हुई है, जो गांव सारंगदेव अमृतसर का रहने वाला है। बाइक की तलाशी में सीट के नीचे से 500 ग्राम हेरोइन मिली है।


