कपूरथला में नशा तस्कर गिरफ्तार:पुल का नीचे खड़ा था युवक, तलाशी में हेरोइन बरामद, जालंधर का रहने वाला

कपूरथला के थाना सुभानपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गश्त के दौरान एक पुल के नीचे संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक पर शक हुआ। जांच में उसके पास से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान जतिन हंस के रूप में हुई है, जो जालंधर की बस्ती दानिश मंडा का रहने वाला है। एसएचओ अमनदीप कुमार के अनुसार, एएसआई सुखविंदर कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। पुल के नीचे एक बाइक के साथ खड़े युवक को देख टीम ने उसे रोका और तलाशी ली। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वह कहां से नशीले पदार्थ लाता था और किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *