कपूरथला में नेशनल हेल्थ मिशन कर्मियों की हड़ताल:बोले-2 माह से वेतन नहीं मिला, AAP नेताओं के घरों के बाहर धरना देने की चेतावनी

कपूरथला में नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारी दो महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में हड़ताल पर चले गए। यूनियन अध्यक्ष रामसिंह ने बताया कि कर्मचारी पहले से ही कम वेतन पर काम कर रहे हैं। कोरोना, बाढ़ या अन्य आपदाओं में भी वे जनहित के लिए दिन-रात काम करते हैं। ठेका बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी महिला यूनियन की जिला अध्यक्ष शरणजीत कौर ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ममता दिवस का बहिष्कार करने की घोषणा की है। साथ ही अतिरिक्त काम और ऑनलाइन एंट्री का काम भी बंद कर दिया है। AAP नेताओं के घरों के सामने धरना देने की चेतावनी यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द वेतन नहीं मिला तो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। स्वास्थ्य विभाग में NGO के तहत काम करने वाले कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यूनियन ने आने वाले दिनों में AAP नेताओं के घरों के सामने धरना देने की भी चेतावनी दी है। प्रदर्शन में पंकज वालिया, संतोष, प्रियंका, आशा, विशाल राज, मनीष कुमार, रमिंदर, बलबीर कौर और अवनेश सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *