कपूरथला में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या:ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, 19 दिन पहले खेत में मिला था शव, एक अरेस्ट

कपूरथला के ढिलवां कस्बे में 19 दिन पहले हुए एक ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना गांव मियानी बाकरपुर में लंदन पैलेस के पीछे खेतों में एक युवक का शव मिलने से संबंधित थी। पुरानी रंजिश में आरोपियों ने युवक की हत्या की थी। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि, इस मामले में कुल तीन आरोपियों को नामजद किया गया था, जिनमें से एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय हरविंदर सिंह उर्फ लालू पुत्र बलवंत सिंह, निवासी गांव मियानी बाकरपुर के रूप में हुई थी। डीएसपी करनैल सिंह के अनुसार, 21 नवंबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मियानी बाकरपुर में लंदन पैलेस के पीछे खेतों में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव पड़ा है। शव के पास पड़ी मिली थी बाइक सूचना मिलते ही ढिलवां पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव के साथ-साथ पास पड़ी बाइक को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम की मदद से भी गहन जांच की गई। मृतक की माता कपूर कौर ने पुलिस को बताया था कि उनका बेटा 20 नवंबर की शाम को बाइक पर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कपूर कौर के बयान के आधार पर थाना ढिलवां में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। तीन आरोपियों की पहचान, एक अरेस्ट पुलिस टीम ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और फोरेंसिक टीम के सहयोग से जांच करते हुए तीन आरोपियों की पहचान की। इनमें सनी ऋषिदेव निवासी बिहार, हाल निवासी गांव धारीवाल बेट ढिलवां, संजय कुमार और राजा ऋषिदेव निवासी बिहार शामिल हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी सनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। सनी ने बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों संजय और राजा के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते तेजधार हथियार से इस वारदात को अंजाम दिया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि घटना से कुछ दिन पहले मृतक हरविंदर सिंह के साथ उसका झगड़ा भी हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *