कपूरथला में बारिश से घर की छत गिरी:परिवार बाल-बाल बचा, सामान दबा; DC ने डीआरओ और नायब तहसीलदार को मदद के लिए भेजा

कपूरथला में बुधवार को भारी बारिश के कारण एक घर की छत गिर गई। घटना के समय कमरे में कोई नहीं था, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मलबे में दबकर घर का सारा सामान नष्ट हो गया। घटना शेखूपुर क्षेत्र की है। पीड़ित मजदूर गोपाल सिंह ने बताया कि वह नजदीक खालसा मेडिकल वाली गली शेखूपुर में रहते हैं। बारिश के दौरान अचानक कच्ची चिनाई वाली छत भरभरा कर गिर गई। गोपाल मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। उन्होंने कहा कि वह निर्धन हैं और छत की मरम्मत के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। डीसी अमित कुमार पांचाल ने घटना की सूचना मिलते ही डीआरओ और नायब तहसीलदार रजनीश गोयल को मौके पर भेजा। टीम में पटवारी संदीप कौर भी शामिल थीं। डीसी ने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं से मदद की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *