कपूरथला की पुरानी सब्जी मंडी में बुधवार तड़के 2:30 बजे एक सौ वर्ष पुरानी खाली इमारत ढह गई। इमारत का मलबा बिजली की लाइनों पर गिरने से कई खंभे टूट गए। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 9 वर्षों से खाली पड़ी थी इमारत स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, यह इमारत पिछले 8-9 वर्षों से खाली पड़ी थी। पहले इसमें बाली समोसे वाले की दुकान थी। मालिक के निधन के बाद से इमारत बंद पड़ी थी। मंगलवार से कपूरथला में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद यह हादसा हुआ। विभाग बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटा इमारत के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकल आए। सब्जी मंडी में दिन के समय भारी भीड़ रहती है। रात को हुए इस हादसे से बड़ी दुर्घटना टल गई। पावर कॉम विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। मौके पर इमारत का मलबा हटाने का काम चल रहा है। विभाग बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटा है। छह तस्वीरों में देखिए बिल्डिंग गिरने के बाद का हाल…


