पंजाब के कपूरथला जिले में बिजली मरम्मत के दौरान एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव खस्सण में कार्य कर रहे थे जानकारी के अनुसार भुलत्थ पावर कॉम कार्यालय में तैनात लाइनमैन दलवीर सिंह गांव खस्सण में बिजली की मरम्मत कर रहे थे। बुधवार दोपहर को हुए हादसे में दलवीर सिंह को इतना तेज करंट लगा कि उनका हाथ कोहनी से नीचे तक जल गया। करंट लगने के बाद वह खंभे पर ही बैठे रहे, जहां उनकी मौत हो गई। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस वहीं मृतक दलवीर सिंह गांव ईस्सर बूचे के रहने वाले थे। उनकी अगले वर्ष रिटायरमेंट होनी थी। भुलत्थ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। बिजली विभाग के अधिकारी करंट लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।


