कपूरथला में मरीज ने निजी हॉस्पिटल में की तोड़फोड़:इलाज के पैसे मांगने पर दरांती से हमला, स्टाफ ने भागकर बचाई जान

कपूरथला के नडाला कस्बे में एक निजी अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब इलाज के बकाया पैसे मांगने पर एक व्यक्ति ने दरांती से हमला कर दिया। आरोपी ने अस्पताल की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और जमकर उत्पात मचाया। इस हमले के दौरान अस्पताल के डॉक्टर, स्टाफ नर्सों और वहां मौजूद मरीजों ने भागकर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। अस्पताल के संचालक डॉ. करमजीत सिंह ने बताया कि नडाला के ही एक परिवार ने कुछ दिन पहले मरीज का इलाज कराया था, जिसके 2,000 रुपये बकाया थे। दोपहर करीब ढाई बजे जब डॉक्टर ने पैसे मांगे, तो आरोपी बहस करने लगा और खिड़की तोड़कर चला गया। कुछ देर बाद वह अपने एक साथी के साथ हाथ में दरांती लेकर लौटा और डॉक्टर के केबिन सहित अन्य जगहों पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस हैरानी की बात यह रही कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन करीब दो घंटे तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि पुलिस ने देरी का कारण प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे में ड्यूटी लगी होना बताया। इस देरी के कारण अस्पताल स्टाफ और मरीजों में काफी डर का माहौल बना रहा। बाद में सुभानपुर थाने से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसएचओ बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है और आरोपियों के खिलाफ बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *