कपूरथला में मानसून की पहली बारिश:तापमान में 5 डिग्री की गिरावट, निचले इलाकों में जलभराव, वाहन चालकों को हुई परेशानी

पंजाब के कपूरथला में आज (गुरुवार को) मानसून की पहली बारिश हुई। सुबह 11 बजे से मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे तापमान में भी 5 डिग्री तक गिरावट आई है। इस मुसलाधार बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई निचले क्षेत्रों में जल भराव भी हुआ है। बारिश से छाए काले बादलों से अंधेरा छा गया। मानसून की इस बारिश से कई क्षेत्रों में 1 से 2 फीट तक पानी जमा हो गया है। जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 9 बजे हुई बूंदाबांदी कपूरथला में आज सुबह से बदल छाए हुए थे। सुबह 9 बजे बूंदाबांदी भी हुई, जबकि 11 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और उसने मूसलाधार बारिश का रूप ले लिया। पिछले एक घंटे से ज्यादा समय तक हुई मूसलाधार बारिश से जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। कई घरों की छतों से पानी भी टपकने लगा है। नगर निगम का ड्रेन सिस्टम हुआ फेल शहर के कोटू चौक, सत्यनारायण मंदिर के नजदीक, माल रोड और कचहरी चौक के आसपास, जामा मस्जिद कॉम्प्लेक्स मार्केट के अलावा कई निचले क्षेत्रों में पानी भर गया। नगर निगम का ड्रेन सिस्टम पूरी तरह से असफल दिख रहा है। हालांकि इस बारिश से तापमान में 5 से 6 डिग्री तक गिरावट आने से लोगो गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *