कपूरथला में युवक की करंट लगने से मौत:जेसीबी पर काम करते समय हादसा, हाई वोल्टेज बिजली की तारों से टकराई मशीन

कपूरथला में 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जेसीबी मशीन पर काम करते समय यह हादसा हुआ। परिजनों द्वारा उसे तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव धवाखा जागीर निवासी संदीप के रूप में हुई है। मृतक के चाचा बलबीर राम ने बताया कि संदीप जेसीबी मशीन पर काम करता था और रोज़ की तरह बुधवार को काम पर गया था। कुछ ही समय बाद उन्हें फोन पर संदीप को करंट लगने की सूचना मिली। हाई वोल्टेज बिजली की तारों से टकराई मशीन जेसीबी मशीन के मालिक गुरप्रीत सिंह ने जानकारी दी कि संदीप पिछले करीब छह महीनों से उनके पास काम कर रहा था। उनके अनुसार, काम के दौरान संदीप जेसीबी मशीन के पास खड़ा था, तभी मशीन ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तारों से टकरा गई। इस टक्कर से मशीन में करंट आ गया। संदीप का हाथ मशीन से छूते ही उसे तेज करंट लगा, जिससे वह दूर जा गिरा। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने संदीप को उठाकर सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही संदीप की मौत हो चुकी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *