कपूरथला में युवक की मौत:डॉक्टर बोले- नशे की ओवरडोज ली, हालत बिगड़ने पर परिजन ले गए थे अस्पताल

कपूरथला में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई है। हालत बिगड़ने के बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान सुल्तानपुर लोधी के गांव मुद्दोवाल के रहने वाले अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। नशे की ओवरडोज के कारण अमनदीप की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले गए। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस जांच में जुटी कपूरथला सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. मोइन मोहम्मद ने बताया कि अमनदीप को नशे की ओवरडोज की स्थिति में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *