कपूरथला में व्यक्ति को मारी गोली:अस्पताल में भर्ती, बाइक सावर दो युवकों ने की फायरिंग; पंच के घर जा रहा था

पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा में गुरुवार को गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। दो बदमाश बाइक पर आए और फायरिंग कर फरार हो गए। पैर में गोली लगने से व्यक्ति बाल-बाल बच गया। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। घटना में रावलपिंडी थाना क्षेत्र के गांव भाखडियाना निवासी परमजीत सिंह घायल हो गए। घटना के समय परमजीत सिंह सरपंच के घर से निकलकर पंच के घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उन पर गोली चला दी। गोली परमजीत के पैर में लगी। हमलावर मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस गांव के मनजीत सिंह ने घायल परमजीत को तुरंत सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया। सूचना मिलते ही एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *