कपूरथला में व्यक्ति से लूटे:लोहे के खंडे से किया हमला, जेब से कैश छीनकर भागा

कपूरथला के थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति पर लूटपाट और हमले का मामला दर्ज किया है। पीड़ित कमल निवासी मोहब्बत नगर ने पुलिस को बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। घटना उस समय हुई जब वह स्कूटी पर सवार होकर रेलवे स्टेशन की ओर अपने ऑफिस जा रहा था। रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने पर सामने से आए साहिल शर्मा ने उसकी स्कूटी के आगे अपनी स्कूटी खड़ी कर दी। आरोपी साहिल ने अपनी जेब से लोहे का खंडा निकाला और पीड़ित की गर्दन पर रखकर उसकी जेब से 18 हजार रुपए छीन लिए। इसके बाद उसने पीड़ित पर खंडे से हमला किया। पीड़ित ने बचाव में साइड पर होकर अपनी जान बचाई। आरोपी का खंडा लोहे की ग्रिल पर जा लगा। पीड़ित किसी तरह भागने लगा तो आरोपी ने फिर खंडा चलाया जो उसकी बाजू पर लगा। आरोपी जोर-जोर से कह रहा था कि वह पीड़ित को जान से मारना चाहता है। बाद में पीड़ित को पता चला कि साहिल शर्मा पहले से ही उसे मारने की योजना बना रहा था। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *