कपूरथला में सांसद सीचेवाल ने मंड क्षेत्र का दौरा किया:बोले- ड्रेनेज विभाग को बाढ़ रोकने के निर्देश, 20 हजार मिट्टी के बोरे तैयार

कपूरथला में शनिवार को राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने ब्यास नदी से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। संत सीचेवाल ने मौके पर ड्रेनेज विभाग के कार्यकारी एक्सियन को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ तालमेल बनाए रखें। जहां बांध कमजोर दिखाई दे, वहां मिट्टी के बोरों का पहले से ही प्रबंध करके रखें। ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगभग 20,000 मिट्टी के बोरों का प्रबंध किया गया है। ये बोरे धुसी बांध पर संवेदनशील स्थानों पर रखे गए हैं। बाढ़ रोकने के प्रबंधों को और मजबूत करें- सीचेवाल
सीचेवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लगातार मंड (प्रभावित) क्षेत्र का दौरा करें। बाढ़ रोकने के प्रबंधों को और मजबूत करें। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि उन्हें फौज की तरह मुस्तैद रहना चाहिए।संत सीचेवाल ने मंड क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों को योद्धा बताया। उन्होंने कहा कि ब्यास नदी और काली वेईं के बीच खेती करना अपने आप में एक बड़ा प्रयास है। मंड में खेती करना बहुत जोखिम भरा काम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हर संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़े रहेंगे। मौके पर इकट्ठा किसानों ने बताया कि ब्यास में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। किसानों के अनुसार ढिलवां पुल से पानी 80,000 क्यूसेक की दर से बह रहा है। मंड क्षेत्र में 25 से 30 हजार एकड़ में धान की बुआई की जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *