कपूरथला में सिविल अस्पताल से ऑक्सीजन मशीन चोरी:CCTV से पहचान के बाद दो चोर गिरफ्तार, भेजा जेल, सुरक्षा पर सवाल

पंजाब के कपूरथला के सुलतानपुर लोधी सिविल अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां इमरजेंसी वार्ड से मरीजों को ऑक्सीजन देने वाली महत्वपूर्ण मशीन की चोरी कर ली गई। घटना 12 फरवरी की शाम करीब 6 बजे की है, जब मेडिकल अफसर डॉ. मनदीप कौर अपनी ड्यूटी पर थी। मामले की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। दोनों आरोपियों की हुई पहचान वहीं अस्पताल के CCTV फुटेज की मदद से दो संदिग्धों की पहचान की गई। डॉ. मनदीप कौर की शिकायत पर थाना सुलतानपुर लोधी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। एसएचओ हरगुरदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान किशन पुत्र महिंदर पाल और अर्शदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह के रूप में हुई, जो गांव रूपेवाल के रहने वाले हैं। कोर्ट में पेश कर भेजा जेल दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, क्योंकि चोरी की गई ऑक्सीजन मशीन मरीजों के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *