कपूरथला में स्कूटी सवार की मौत:पत्नी और बच्चा घायल; खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, अमृतसर धार्मिक स्थान पर जा रहा था परिवार

कपूरथला में मंगलवार देर रात एक स्कूटर सड़क पर खड़े वाहन से टकरा गया। हादसे में स्कूटर चालक की मौत हो गई। हादसा ढिलवां हाईवे पर जालंधर-अमृतसर रोड के पास हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। सुनील कुमार लुधियाना का रहने वाला है। वह पत्नी राखी और बच्चे के साथ अमृतसर के धार्मिक स्थान पर जा रहे थे। ढिलवां के पास ब्यास पुल के नजदीक उनका स्कूटर सड़क पर खड़े एक वाहन से टकरा गया। पत्नी और बच्चा भी घायल घायलों को पहले ब्यास अस्पताल ले जाया गया। वहां सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी और बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल कपूरथला रेफर किया गया। थाना ढिलवां के एएसआई जसबीर सिंह के अनुसार, पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *