कपूरथला में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, कोर्ट ने एक दिन की रिमांड पर भेजा

कपूरथला जिले के थाना फत्तूढींगा पुलिस ने एक युवक को 35 ग्राम हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन का रिमांड भी हासिल किया है। जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गांव फत्तूढींगा से देसल की ओर गश्त कर रही थी। खानपुर के श्मशानघाट के पास पहुंचने पर वहां खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। उसने अपनी जेब से एक मोमी लिफाफा फेंककर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उसका पीछा किया और उसे काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान खानपुर गांव के पवन कुमार के रूप में बताई। पुलिस ने उसके द्वारा फेंके गए लिफाफे की जांच की, जिसमें से 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *