कपूरथला में हॉकी और क्रिकेट खिलाड़ियों में विवाद:गेंद लगने से शुरू हुआ झगड़ा, हॉकी कोच के साथ मारपीट

कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में रविवार सुबह हॉकी और क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया। हॉकी कोच दीपक कुमार ने बताया कि स्टेडियम में हॉकी की प्रैक्टिस चल रही थी। इसी दौरान हॉकी की गेंद क्रिकेट खेल रहे एक व्यक्ति को लग गई। इसके बाद कुछ लोगों ने हॉकी खिलाड़ियों से गाली-गलौज शुरू कर दी। कोच दीपक कुमार ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में दीपक कुमार बेहोश हो गए। हॉकी खिलाड़ी उन्हें सिविल अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर मोइन मोहम्मद ने दीपक कुमार की एमएलआर काटकर सिटी थाने भेज दी है। दीपक कुमार नकोदर रोड के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *